उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर बहरामपुर के समीप ईट भट्टे के पास चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के कासिमपुर कटरा गांव निवासी स्वर्गीय शंकर लाल का 40 वर्षीय पुत्र दिनेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थरिगांव थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर बहरामपुर ईट भट्टे के समीप पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम व पायलेट दिनेश गुप्ता के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों से दिनेश को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

