उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड के नेशनल हाईवे 2 बाईपास ओवर ब्रिज के समीप डम्पर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार दो नातियों सहित नानी घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मधु सिंह अपने 4 वर्षीय नाती प्रिंस व उसका छोटा भाई एक वर्षीय अथर पुत्र अंकित के साथ ई रिक्शा पर सवार होकर शहर आ रही थी। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड नेशनल हाईवे 2 बाईपास के ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा तभी डम्पर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया।

जिससे रिक्शे पर सवार मधु सिंह उसके दोनों नाती प्रिंस और अथर तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस ने फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

