G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ रविवार को बारहवीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ मां के नाम थीम पर हुए इस कार्यक्रम में वन विभाग, फतेहपुर के सहयोग से सैकड़ों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान उपस्थित रहीं। उनके साथ वृक्षारोपण अभियान-2026 की जनपद नोडल अधिकारी एवं महानिरीक्षक निबंधन, स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग सारिका मोहन, जिलाधिकारी ,निधि गुप्ता वत्स , पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी, उप-सेनानायक श्याम देव, और सैन्य सहायक ,प्रतिमा सिंह, ने भी पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।अधिकारी से लेकर एनसीसी कैडेट्स तक ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा वृक्षारोपण के दौरान जिला प्रशासन, वन विभाग और पीएसी वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पीएसी परिवारजनों ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाए। सभी ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के बाद राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वाहिनी परिवारजनों और एनसीसी कैडेट्स को पौधे वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।राज्य मंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण देने की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। इस अवसर पर शिविरपाल ,विजय कुमार, चौधरी दलनायक ,नीरज कुमार ,सूबेदार ,मेजर सतीश, कुमार प्रजापति, सहायक शिविरपाल ,आनंद मौर्य, सहित जिला प्रशासन, वन विभाग और वाहिनी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य फतेहपुर जिले को हरा-भरा बनाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share