उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार की रात 6 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार निरीक्षक से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। फतेहपुर पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा यह जानकारी साझा की गई है। निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह प्रो. सर्विलांस सेल से प्रो. निरीक्षक थाना बिदकी, निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अपराध शाखा से प्रो. सर्विलांस सेल ,उपनिरीक्षक तुषार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष बकेवर से थानाध्यक्ष कल्यानपुर उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह थाना राधानगर से थानाध्यक्ष बकेवर, उपनिरीक्षक अभिलाष तिवारी पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल,उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय प्रभारी चौकी किशनपुर, थाना धाता से पुलिस लाइन, पुलिस सूत्रों के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए किया गया है। नए पदों पर तैनात अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

