उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलें की पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय के पर्यवेक्षण में यातायात मुख्यालय द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ अभियान के तहत जनपद के प्रमुख टोल प्लाजाओं पर सघन वाहन चेकिंग की गई।कहां-कहां हुई चेकिंग यातायात पुलिस की टीमों ने रातभर तीन टोल प्लाजाओं पर मोर्चा संभाला जिंदपुर टोल प्लाजा, बहुआ यहां क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय की मौजूदगी में यातायात प्रभारी निरीक्षक केशरी प्रसाद यादव और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच की। बड़ौरी टोल प्लाजा टीएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। काटोघन टोल प्लाजा टीएसआई बृजेश कुमार तिवारी ने सघन चेकिंग करते हुए नियम तोड़ने वालों पर तत्काल विधिक कार्रवाई की। अभियान का नतीजा पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 चालकों के खिलाफ ई-चालान किए गए। इन पर कुल 1,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट के चल रहे 16 मालवाहक वाहनों के भी ई-चालान किए गए, जिनसे 85,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।फतेहपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। वाहन पर वैध नंबर प्लेट और सभी जरूरी कागजात हमेशा साथ रखें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

