उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुरुवार बीती आधा दर्जन दबंगों ने लाठी, डंडों व तमंचे के साथ एक घर में चढ़ गये। दरवाजा न खोलने पर दबंग खुलेआम गाली गलौज करते रहे और जमकर घर में पथराव करते हुए गुंडई का नंगा नाच किया। इसी दौरान डायल 112 पुलिस गाड़ी निकली और दबंगों के पास रूकी, उनसे बात किया लेकिन उन्हें रोकने के कोशिश किये बगैर चलती बनी। लाठी, डंडा लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पीड़ित परिवार दहशतजदा है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

बिन्दकी कोतवाली व नगर क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरपुर रोड़ निवासी सुजीत विश्वकर्मा पुत्र शिव कैलाश विश्वकर्मा ने बताया मैं अपने मित्रों के साथ कल शाम अपनी लोहे की दुकान में बैठे था। सामने रहने वाले सत्यम शुक्ला पुत्र प्रेमदत्त शुक्ला का आरोप है कि सुजीत विश्वकर्मा मेरे पिता का गाली दे रहा था। जिसे लेकर दिन में भी आपस में गालीगलौज हुआ। पीड़ित सुजीत विश्वकर्मा ने बताया कि कल रात करीब दस बजे सत्यम शुक्ला, शिवम शुक्ला, मुनेन्द्र बाजपेई, सौरभ बाजपेई सहित आधा दर्जन लोग मेरे घर के सामने आकर गाली गलौज करते हुए बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे। लोगों के हाथों में लाठी, डंडे लिए हुए खुलेआम गाली गलौज कर रहे थे। जब हम लोगों घर का दरवाजा नहीं खोला तो उन लोगों घर में पत्थरबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक दबंगई करने के बाद बाहर मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। इसी दौरान 112 नम्बर की पुलिस गाड़ी निकली, रुकी और दबंगई कर रहे सत्यम से बातचीत किया, गाली गलौज सुनते रहे लेकिन रोकने का प्रयास नहीं किया और चलते बने। यह नजारा देख पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित सुजीत ने बिन्दकी कोतवाली में तहरीर देते हुए दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस मौके पर भेजी गयी है। वायरल वीडियो में गाली गलौज कर रहे दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

By

Share
Share
error: Content is protected !!