Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम कूंघन में घरेलू काम कर रही 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया जिससे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घोष थाने के कूंघन गांव निवासी माताबदल की पत्नी शांति देवी बुधवार की शाम घरेलू काम कर रही इसी दौरान उसे जहरीले साँप ने डस लिया कुछ समय बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे तत्काल उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल इलाज के लिए घर से लेकर निकले इसी दौरान उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By