उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग में मंगलवार की दोपहर मां की डाट से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नउवाबाग निवासी सुक्खू की 24 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी सैनी ने मंगलवार की दोपहर मां डांट क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे ई-रिक्शे पर सवार कर तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने हालत चिन्ता जनक देखते हुये सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी अशोक व पायलेट राकेश के साथ कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share