उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बेरनई गाँव के समीप मंगलवार की भोर पहर मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की।अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी स्व0 रामधनी का 55 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ भंगड़ मंगलवार की भोर टहलने निकला था। तभी बेरनई गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बाबत जानकारी मृतक का भाई पप्पू ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share