G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कार्यक्रम विभाग से संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्ष 2024–25 में निर्माण के लिए स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य ब्लॉक देवमई, मलवा की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाते हुए शेष शेष को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से कराना सुनिश्चित करे। वित्तीय वर्ष 2025–26 में 03 आंगनबाड़ी भवन निर्माण के सापेक्ष खजुहा, हथगाम में कार्य शुरू नहीं होने पर अधिशासी अभियंता एवं एई का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चो का चिन्हांकन करते हुए बच्चों को समय से पोषाहार व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए साथ ही निरन्तर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि गर्भवती, धात्री, महिलाओं,बच्चो को पोषण का वितरण शत प्रतिशत एफआरएस के माध्यम से कराना सुनिश्चित कराया जाय। आधार प्रमाणीकरण का कार्य पूरा कराने के निर्देश सीडीपीओ को दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी संकेतांको से संतृप्त किया जाय। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर ससमय फीड कराए। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ व मुख्य सेविका निरन्तर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे । 0–5 वर्ष तक के बच्चों की लंबाई, वजन आदि पोषण ट्रैकर पर फीड कराए। हाट कुक्ड के तहत रसोईयों का मानदेय समय से भुगतान कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, एसीएमओ , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, डीसी जीरामजी, समस्त खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share