G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के दावों की पोल विजयीपुर विकासखंड स्थित साधन सहकारी समिति में खुलती नजर आई। मंगलवार को समिति पर सुबह से ताला लटका रहा, जिससे खाद लेने पहुंचे दर्जनों किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी मायूस लौटना पड़ा।जानकारी के अनुसार, फसल में खाद डालने के लिए सुबह से ही विभिन्न गांवों के किसान समिति पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तक समिति का ताला नहीं खुला। मौके पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद मिला और न ही किसानों को कोई जानकारी देने वाला जिम्मेदार अधिकारी। किसान शिवसागर सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से खाद लेने के लिए अपने जरूरी काम छोड़कर समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल सकी। वहीं निहालपुर निवासी किसान राज बाबू ने आरोप लगाया कि समिति पर अधिकांश समय ताला बंद रहता है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से करीब 500 रुपये प्रति बोरी की दर से खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने समिति सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्यवाई की मांग की।समिति पहुंचे अन्य किसानों ने भी सचिव की मनमानी के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के बजाय किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पूरे मामले में साधन सहकारी समिति के सचिव ओम प्रकाश का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला। ऐसे में उनका पक्ष नहीं मिल सका।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share