उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा एक बाइक सवार की जान पर बन आया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले प्रेमनगर कस्बे में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दावतपुर मोड़ के पास हुआ। तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में प्रेमनगर कस्बे के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

