G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के हसवां ब्लाक क्षेत्र के नरैनी कस्बे में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित नर्सिंग होम में स्वास्थ विभाग द्वारा छापे मारी की गई। स्वाथ्य विभाग को जानकारी मिली कि एक किशोरी का मेडिकल स्टोर संचालाक के द्वारा इलाज किया गया था। इलाज के दौरान हालत गम्भीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जहाँ डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नरैनी गावं में राठौर मेडिकल स्टोर के अंदर संचालित अस्पताल को सीज कर दिया। कार्यवाई के दौरान इलाज करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक भूपेंद्र सिंह राठौर को पकड़ा गया।परिसर से आठ बेड, ग्लूकोज की बोतलें, सिरिंज सहित उपचार में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। जानकारी के अनुसार नरैनी इलाके ब्योटी गांव निवासी रोशनी का पिछले तीन दिनों से राठौर मेडिकल स्टोर में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर के भीतर एक मरीज का इलाज होता मिला। निरीक्षण में आठ बेड लगे मिले और बड़ी मात्रा में उपचार संबंधी सामग्री भी पाई गई। प्रथम दृष्टया मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल संचालित होने की पुष्टि होने पर टीम ने तत्काल अस्पताल को सीज कर दिया। कार्यवाई के दौरान झोलाछाप एवं अवैध चिकित्सीय संस्थानों के विरुद्ध गठित टीम के प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, एआरओ वीर बहादुर सिंह पटेल, स्थानीय पुलिस एसआई जितेन्द्र दुबे, हेड कांस्टेबल रामउजागर शुक्ला मौजूद रहे। स्वास्थ केंद्र प्रभारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाई भी की जाएगी और मुकदमा कराया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share