उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से संबंधित 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर उनजे कब्जे से चोरी की 02 अदद भैंस बरामद किया। कोतवाली बिंदकी पर वादी मुकेश कुमार पुत्र हरीलाल पाल निवासी मो० मीरखपुर शुक्लाना गली थाना बिंदकी द्वारा दी गई तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 13.07.2026 को लगभग 10:00 बजे विंध्यवासनी मंदिर के पीछे बाग में अपनी भैंसो को चारा पानी करके बांध कर चले आये थे जब दोपहर करीब 12.00 बजे भैंसो को देखने गये तो वहां पर हमारे जानवर नहीं दिखे अज्ञात चोर हमारी दो भैंस खोल कर ले गये तथा काफी खोजबीन किया पर पता नहीं चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिंदकी पर मु0अ0सं0- 242/2026, धारा-303(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के कुशल नेतृत्व में थाना बिंदकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/2026 धारा 303(2) बीएनएस की विवेचना एवं प्रभावी सुरागरसी/पतारसी के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर थाना बिंदकी पुलिस द्वारा दिनांक 13.07.2026 को नौधी खेड़ा के पास नहर पर बने बंधा से पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर शुक्लाना गली निवासी रामकिशोर पाल के 24 वर्षीय पुत्र राहुल और कोतवाली क्षेत्र के वारसी नगर बड़ा कुंवा मोहल्ला निवासी सौराब खां के 34 वर्षीय पुत्र जब्बा हुसैन उर्फ जब्बार खांन के कब्जे से चोरी की 02 अदद भैंस तथा घटना में प्रयुक्त एक लोडर वाहन संख्या UP71AT1703 बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। विधिक कार्यवाई करते हुए अभियुक्तों को आज दिनांक 14.07.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ के दौरान द्वारा बताया गया कि साहब हम लोगो ने दो भैंस को विध्यवासिनी मंदिर के पीछे से चुराया और दिन में ही दोनों भैंस को एक सुनसान जगह पर नहर के किनारे छिपाया था और रात होने पर लोडर से लादकर कानपुर की तरफ जा रहे थे कि हमारा लोडर खराब हो गया तो दोनों भैंस को उतार कर हम लोग मिस्त्री को बुलाने की योजना बना रहे थे कि पुलिस ने हम लोगो को दोनों भैंस व लोडर के साथ पकड़ लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

