उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए मारपीट कर दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंकने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को कमालपुर, थाना हुसैनगंज निवासी रविकान्त पुत्र हरिलाल ने थाना कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन हेमलता की शादी राहुल पुत्र श्रवण कुमार निवासी उनवा आधारपुर, लखनऊ बाईपास के साथ हुई है। आरोप है कि दहेज को लेकर राहुल और परिवार के अन्य सदस्यों ने हेमलता के साथ मारपीट की और फिर उसे दूसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में हेमलता को शरीर पर गंभीर चोटें आईं।तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 318/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
12 जुलाई 2026 को एफसीआई गोदाम के सामने गुमटी के पास से मामले में नामजद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया राहुल पुत्र श्रवण कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष ,मिथुन कुमार शर्मा पुत्र श्रवण कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष ,दोनों निवासी ग्राम उनवा आधारपुर, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 हेमन्त कुमार मिश्र, उ0नि0 राजेश कुमार पाठक और का0 योगेश कुमार शामिल थे। 13 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

