उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वित्तीय वर्ष–2026–27 कि जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सांसद नरेश चन्द्र उत्तम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विद्युत विभाग से सम्बन्धित वर्तमान में संचालित समस्त योजनाओं (बिजनेस प्लान वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27, आर०डी०एस०एस०, यू०ई०एच०एच० एवं अन्य) के बारे में सांसद, विधायकगणों एवं जिलाधिकारी को जानकारी दी गयी। सांसद एवं विधायकगणों द्वारा योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। तत्पश्चात् अपने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का जिक्र भी किया गया एवं अधीक्षण अभियन्ता, वि०वि०सं०, को विद्युत सम्बन्धी समस्त समस्याओं का शीघ्र एवं यथोचित निदान करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर अधीक्षण अभियन्ता, वि०वि०सं०, द्वारा उपरोक्त पर यथोचित कार्यवाई करने हेतु आश्वस्त किया गया। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा जनपद के निजी नलकूपों के सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु अपने निजी नलकूप पर विभिन्न क्षमता (रेटिंग) के कैपेसिटर बैंक लगाने हेतु सुझाव भी दिया गया, जिससे होने वाले निम्न लाभों के बारे में अवगत कराया गया। कैपेसिटर लगाने से वोल्टेज स्थिर रहता है और मोटर के ट्रिप होने या जलने का खतरा काफी कम हो जाता है तथा कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलती है। यह मुख्य रूप से पावर फैक्टर (पावर फैक्टर & पीएफ) में सुधार करके सिस्टम को ऊर्जा-कुशल बनाता है। कैपेसिटर मोटर को आवश्यक रिएक्टिव पावर (क्वार) प्रदान करते हैं। इससे मोटर का स्टार्टिंग और रनिंग टॉर्क बढ़ जाता है, जिससे मशीन सुचारू रूप से चलती है। पावर फैक्टर सुधरने से लाइन में करंट (एम्पीयर) का लोड कम हो जाता है। इससे ट्रांसफार्मर पर दबाव कम पड़ता है और तारों के गर्म होने की समस्या खत्म हो जाती है। जिससे ट्रांसफार्मर नही जलता तथा केबल भी फाल्ट नही होती। निजी नलकूपों में क्षमतावार कैपेसिटर बैंक लगाने का विवरण- 2 एचपी क्षमता के लिए 0.5 केवीएआर +10% कैपेसिटर बैंक रेटिंग, 3 एचपी क्षमता के लिए 0.8 केवीएआर + 10%, 5 एचपी क्षमता के लिए 1.5केवीएआर+10%, 7.5 एचपी क्षमता के लिए 2 केवीआर +10%, 10 एचपी क्षमता के लिए 2.5केवीएआर +10%, 12.5 एचपी क्षमता के लिए 3.5केवीएआर +10%, 15एचपी क्षमता के लिए 4.5 केवीएआर +10%, जनपद के सभी सम्माानित उपभोक्तओं द्वारा निजी नलकूपों में उचित क्षमता का कैपेसिटर बैंक लगाने से फसल सिंचाई में कम वोल्टेज एवं परिवर्तक जलने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, विधायक सदर चन्द्र प्रकाश लोधी, विधायक बिन्दकी जय कुमार सिंह जैकी, विधायक हुसैनगंज ऊषा मौर्या, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता, एसडीओ विद्युत सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

