G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ सोमवार को विकास खंड भिटौरा में ब्लॉक स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और अभिभावकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा। बीआरसी परिसर भिटौरा से रैली को ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैंड-बाजे, हाथों में तख्तियां और “पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया” जैसे नारों के साथ छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों का जुलूस पूरे क्षेत्र में निकला।रैली में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने और उन्हें नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। अभियान के जरिए अभिभावकों को बताया गया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, मिड-डे मील, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति रिछारिया ने कहा कि नामांकन के साथ-साथ गुणवत्ता भी हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम का संचालन फूल सिंह कछवाह ने किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा दत्त मिश्रा, प्लांट मंत्री धीरेंद्र शुक्ला, सभी एआरपी, नोडल संकुल, प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।पूरे आयोजन का संदेश साफ था हर बच्चा स्कूल जाए, हर बच्चा पढ़े”। शिक्षा विभाग का दावा है कि इस अभियान से भिटौरा ब्लॉक में नामांकन में बड़ा इजाफा होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share