Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव की मोड़ के समीप रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनवाद के सजेती थाना क्षेत्र के कुवाँ खेड़ा गाँव निवासी महादेव का 45 वर्षीय पुत्र जगत पाल बाइक पर सवार होकर किसी काम से फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गाँव के समीप पहुंची तभी रोड वेज बस ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक जगत पाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की ईएमटी वैशाली और पायलेट शिवम ने घायल को इलाज के लिए जहानाबाद सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By