उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर बेरूई गाँव में बीती रात संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गयी। वहीं मृतिका के भाई ने ससुराली जनो पर मोटर साइकिल व सोने की चेन न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रहमत दौलतपुर बेरूई गांव निवासी रामदीन पासवान की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी की सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के भाई राजकरन निवासी सलवन थाना खखरेरू ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व की थी।

एक दो साल तो ठीक ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग को लेकर उसे प्रताडित करने लगे। मां पूरी न होने पर पति रामदीन पासवान देवर छेद्दू ससुर ब्रज लाल व सास ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। तथा मौके से फरार हो गये वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share