उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मधवपुर गांव में मंगलवार शाम खेत में काम करते समय एक किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मधवापुर गाँव निवासी जंग बहादुर का 52 वर्षीय पुत्र सुग्रीव आज शाम करीब छह बजे धान की रोपाई के लिए अपने खेत की जुताई करवा रहा था। तभी खेत की मेड़ पर बैठे एक ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसने कुछ दूर मौजूद लोगो को आवाज लगाकर दिया। खेत में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सुग्रीव के भाई ललित ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

