G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भडॉ० बाबूलाल तिवारी मा० विधायक शिक्षक के प्रतिनिधि आचार्य कमलेश योगी, प्रसून तिवारी जिला मंत्री भाजपा, एवं नारायण गुप्ता अध्यक्ष यू०पी०इण्डस्ट्रीज एसोशियेशन श्री अभिषेक गुप्ता महामंत्री, यू०पी०इण्डस्ट्रीज एसोशियेशन एवं संगीता तिवारी, महिला मोर्चा भाजपा के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। मेला में देश एवं प्रदेश के 10 प्रतिष्ठित अधिष्ठानों एवं कम्पनियों यथा वी एश्योर, ब्लिंकिट, याजकी इण्डिया, कृष्णा मारूति, एप्टिव कम्पोनेन्ट्स, बी०बी० कोच, सामर्थया डेरी, एडविक एनर्जी, वी०एस० गोल, कोरपस डाटा प्रा०लि० द्वारा प्रतिभाग करके 800 से अधिक आई०टी०आई और कौशल विकास मिशन पास प्रशिक्षार्थियों का साक्षत्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान 215 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनियों द्वारा किया गया है। रोजगार मेला में आये हुए प्रशिक्षार्थियों को आर्शीवचन देते हुए आचार्य कमलेश योगी ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के द्वारा सरकार ने युवाओं को हुनर मन्द बन कर उद्यमियों की तरह अपने उद्यम खड़ा कर देश को आगे बढ़ाने की नई रूपरेखा तैयार की है। प्रसून तिवारी, जिला मंत्री, भाजपा द्वारा युवाओं को नई ऊर्जा दी गई और उन्होने कहा कि आप विवेकानन्द बन करके देश का यश और कीर्तमान स्थापित करो। नारायण गुप्ता के द्वारा युवाओं को अपना उद्यम बनाने का आग्रह करके उन्हे अपना आर्शीवचन दिया गया। डॉ राजकुमार सिंह के द्वारा कौशल विकास के सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और प्रतिभागी प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविश्य हेतु शुभ कामनाये दी गयी। कार्यकम के समापन पर सभी अतिथियें के द्वारा सेवायोजित हुए 15 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share