उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की हरिहरगंज पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात अधेड़ के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना पुलिस और सरकारी एम्बुलेन्स को हुई तो मौके पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज पुलिस चौकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे लगभग 55 वर्षीय एक अधेड़ ब्यक्ति गिरकर अचेत हो गया।

हादशे की जानकारी स्थानीयो ने फोन कर पुलिस और सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे हेड कॉन्सटेबल नागेश कुमार और सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट अरविंद ने अज्ञात ब्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। खबर लिखे जाने तक युवक अचेत था उसको होश नही आया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share