उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के रायपुर उवांरी गांव के समीप रोड पारकर आइसक्रीम लेने जा रही मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे मासूम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोरका गांव निवासी रामबाबू अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक पर सवार कर हथगांम थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव अपनी ससुराल जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रायपुर उवांरी गांव के समीप पहुंची तभी आइसक्रीम वाले को देखकर उसकी 5 वर्षीय पुत्री शिवानी आइसक्रीम खाने की जिद करने लगी। रामबाबू ने बाइक को रोड किनारे जैसे ही खड़ी किया उसकी पुत्री शिवानी बाइक से उतरकर आइसक्रीम लेने के लिए दौड़ कर रोड पार कारने लगी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से शिवानी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। तुरंत घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया तो साथ आए माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share