G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के थरियांव कस्बा निवासी जगत पाल का 26 वर्षीय पुत्र राज यादव उसका 24 वर्षीय भाई राकेश कुमार यादव और 22 वर्षीय छोटा भाई अरविंद कुमार यादव तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। तभी थरियांव कस्बे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनों भाई घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी ब्रह्मदत्त और पायलेट गोविंद मौर्य के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share