उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर ओमनी वैन से टकराकर बाइक चालक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात गांव निवासी सुरेश सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सुचित सिंह बाइक पर सवार होकर शहर आया था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर पहुंची तभी ओमनी वैन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता सुरेश सिंह ने बताया की सूचित बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने शहर आया था तभी हादसे में वह घायल हो गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share