G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के अन्तर्गत “विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में “कौशल प्रदर्शनी” एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “कौशल प्रदर्शनी” का शुभारम्भ मा० विधायक- अयाह शाह, विकास गुप्ता के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर सिंह, जिला मंत्री भाजपा प्रसून तिवारी एवं जिला मंत्री भाजपा अरिमर्दन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नये भवन में “कौशल प्रदर्शनी” के द्वारा आई०टी०आई० के ट्रेडों और कौशल विकास के जॉबरोल में स्टॉल लगा कर प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाये गये उत्पाद प्रदर्शित किये गये और लोगों को कौशल के विभिन्न जॉबरोल की उपयोगिता सम्बन्धी जानकारी दी गयी। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर डा० राजकुमार सिंह, प्रधानाचार्य / जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन के द्वारा विधायक अयाह शाह, विकास गुप्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर सिंह, जिला मंत्री भाजपा प्रसून तिवारी एवं जिला मंत्री भाजपा अरिमर्दन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें “कौशल प्रदर्शनी” का अवलोकन कराया गया और विभिन्न जॉबरोल की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विधायक के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभ कामनायें देते हुए जनपद के युवाओं को हुनरमंद बनकर जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर सिंह के द्वारा युवाओं को उद्बोधित करते हुए कहा गया कि उन्हें अपने कौशल को बढ़ाकर राष्ट्र की ऊर्जा एवं सामर्थ्य में जीवन एवं समय लगाना चाहिए। प्रसून तिवारी के द्वारा युवाओं को हुनर के महत्त्व को कहानी के माध्यम से बताया गया। कार्यक्रम में विधायक के द्वारा राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना उद्यम / व्यवसाय कर रही श्रृद्धा सिंह तथा बोरिंग टेक्नीशीयन, लघु सिंचाई विभाग, डलमऊ, रायबरेली में कार्यरत शिखा देवी को जनपद के आईकॉन के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही साथ राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान से परीक्षा मुल्यांकन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। रोजगार मेला में सेवायोजित हुए प्रशिक्षार्थियों में से 13 प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास की छात्राओं द्वारा वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share