उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खाद,बिजली पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में आज बुधवार के दिन किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी, भारतीय किसान संघ के बहुआ ब्लाक अध्यक्ष अश्विन तिवारी, किसान नेता रंजीत पटेल, राजू कुर्मी सहित किसानों के तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने जिले के सभी सहकारी समितियों में खाद की किल्लत और काला बाजारी का मुद्दा अधिकारियों के सामने रखा। किसानों ने खाद के साथ साथ बिजली और नहरों में पानी छोड़े जाने की बात अधिकारियों से कही। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी पवन सिंह मीणा, अंसल कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता,एडीसीओ सहकारिता शनि चतुर्वेदी ,कृषि विभाग एडीओ योगेश सिंह सहित सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।किसान अश्विन तिवारी ने आरोप लगाया कि किसान दिवस पर किसानों के समस्या सुनने के लिए बुलाया गया था लेकिन कोई भी बड़ा अधिकारी नही होने से समस्या का हल नही हो पाता है। उन्होंने कहा कि जिले में सबसे ज्यादा किसानों को वर्तमान समय धान की रोपाई के खाद की जरूरत है सरकारी समितियों में खाद नही है और प्राइवेट समितियों में खाद है तो वह भी अधिक रेट में दिया जा रहा है। बारिश हो नही रही है इस लिया खेत की सिचाई के लिए पानी की जरूरत है तो नहर में पानी नही है बिजली पावर हाउस में लोड का बहाना बनाकर बिजली की कटौती किया जाता है। किसान दिवस में जबतक बड़े अधिकारी नही होंगे किसानों की समस्याओं का निदान नही होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

