G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गाँव में मंगलवा की दोपहर घर में खेल रहे मासूम को ज़हरीले साँप ने काट लिया था। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार हरियापुर गांव निवासी राहुल कुमार का दो वर्षीय पुत्र वंश कुमार अपने घर में खेल रहा था। तभी जहरीले साँप ने उसे काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुयी तो परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने मासूम की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन कानपुर न ले जाकर निजी अस्पताल ले रहे थे। तभी मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share