G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाइक की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करियामऊ गांव निवासी स्व0 सुक्खू लाल का 60 वर्षीय पुत्र रामऔतार मंगलवार की शाम साइकिल से घर आ रहा था। तभी मोरिंगा होटल के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनो को हुई तो घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share