G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बाइक की भिड़न्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के इसलाम नगर सरांय साबा नगला निवासी हुकुम अली का 26 वर्षीय पुत्र शमसुल हसन बाइक पर सवार होकर खखरेरू थाना क्षेत्र के खनतवाँ गाँव अपनी ससुराल गया था। वहाँ से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक पनिहा बाबा के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से टकराकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share