उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में जंगल में लकड़ी तोड़ने गए युवक को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कासिमपुर मजरे रामा पंथुआ गाँव निवासी राज कुमार का 21 वर्षीय पुत्र सचिन अपने दोस्तों के साथ जंगल में लकड़ी तोड़ने गया था। तभी रास्ते में उसे ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जामकारी साथ में मौजूद दोस्तों को हुई तो परिजनों को सूचना दिया। परिजन तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए उसे अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक के साथ अस्पताल पहुंचे उसके चाचा राम सेवक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साँप के काटने के बाद सचिन की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

