G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में घर के बाहर खेल रहे बालक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के बाबा ताला चिल्ला बाजार मोहल्ला निवासी शाहरुख का 7 वर्षीय पुत्र अल शेख घर के बाहर खेल रहा था। तभी ट्रक ने उसको टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से अल शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी प्रेमचंद व पायलेट दीपू सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस चालक बालक के परिजनो को गुमराह कर उसको कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share