G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गाँव के समीप लोडर ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार दो किशोरियाँ घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँजर गाँव निवासी मलखान की 17 वर्षीय पुत्री अंजना देवी और गाँव निवासी कल्लू की 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी अपने गाँव की महिलाओं के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर खेतो में धान लगाने जा रहीं थी।

जब रिक्शा थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गांव के समीप पहुंचा तभी लोडर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार दोनों किशोरियां घायल हो गयीं घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share