उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर पुलिस द्वारा तुरन्त कार्यवाई करते हुए गुमशुदा तीन बालकों को मात्र 01 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द। चांदपुर थाने पर इमामी पुत्र अमीश निवासी ग्राम गौरी अवाजीपुर थाना चांदपुर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम अवाजीपुर व भद्दूपुर के तीन नाबालिग बालक, जो विद्यालय गए थे, विद्यालय की छुट्टी के उपरांत घर वापस नहीं लौटे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना प्रभारी चांदपुर द्वारा तत्काल 06 पुलिस टीमों का गठन कर बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु संभावित स्थानों पर सघन तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीमों ने मार्ग में लगे लगभग 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों बालक मऊदेव क्षेत्र में पानी पीने के बाद जोनिहा जाने की बात कहकर आगे बढ़े थे। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने लगातार तलाश जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप सूचना प्राप्त होने के लगभग 01 घंटे के भीतर तीनों बालकों को गढ़ी बस स्टॉप, थाना जाफरगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए तीनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।बरामद बालक थाना क्षेत्र के अवाजीपुर गाँव निवासी रफीक के 11 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हुसैन थाना क्षेत्र के भद्दुपुर गाँव निवासी गुलशेर के 10 वर्षीय पुत्र असद और उसका 8 वर्षीय भाई आबिद।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

