उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव चौराहे के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनिपुर गाँव निवासी सिलोचन का 35 वर्षीय पुत्र विजय बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बड़ा गाँव के चौराहे के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक विजय घायल हो गया घटना की सूचना फोन कर सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस की ईएमटी आराधना व पायलेट संजीव पांडे ने घायल अवस्था में विजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

