उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड चन्दीपुर गाँव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भादर गाँव निवासी प्यारे लाल का 30 वर्षीय पुत्र रवि बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड चन्दीपुर गाँव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक रवि गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी प्राइवेट एम्बुलेन्स चालक घायल के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

