उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गाँव के समीप खेतो में धान लगाने जा रही युवती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से युवती रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी वीरेन्द्र की 22 वर्षीय पुत्री बन्दना देवी गाँव के समीप स्थित खेतो में धान लगाने जा रही था। तभी गांव के समीप ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे बन्दना देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डडॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

