आज दिनांक 16.07.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के पुलिस अस्पताल में आयोजित एचपीवी (HPV) टीकाकरण कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित स्कूली बच्चों, बालिकाओं व पुलिस परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डी.आई.ओ.एस राकेश कुमार एवं डिप्टी सीएमओ (अर्बन नोडल) डॉ. शहाबुद्दीन को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम से डॉ. वर्तिका मिश्रा (एम.ओ.), डॉ. संजय यादव (एम.ओ.), फार्मासिस्ट निशीथ श्रीवास्तव, ए.एन.एम. रंजना सिंह, सरिता देवी, स्वर्ण कुमारी, प्रियंका देवी तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गौरव मिश्रा आदि ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

