उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप अपने घर की खुली छत पर सो रहा युवक नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप निवासी राम शरन का 35 वर्षीय पुत्र शैलेश बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रहा था। तभी वह नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share