G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमचंदपुर सांडा गाँव निवासी मो० फहीम खान का 19 वर्षीय पुत्र मो० इरफान बाइक पर सवार होकर अपने रिस्तेदार मरीज़ को देखने महिला जिला अस्पताल आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची। तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें मो० इरफान घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे इरफान के बहनोई अनीश ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share