G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित अंतर्जनपदीय शातिर चार अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर की गई जानलेवा फायरिंग विफल रही घटना में उपयोग वाहन व अवैध असलहा व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया। वादी विकास कुमार पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी टोडर आटा, थाना बराचट्टी, जनपद गया (बिहार) द्वारा थाना खागा पर तहरीरी सूचना दी गई कि वह अपने ट्रक संख्या RJ52GA7277 से एक अन्य ट्रक चालक के साथ ग्राम भोगलपुर, थाना खागा में वाहन खड़ा कर विश्राम कर रहा था। इसी दौरान दोपहर के समय अज्ञात व्यक्ति कार संख्या UP70CZ9484 से आए तथा वादी के ट्रक में चढ़कर उसका मोबाइल फोन, पर्स में रखे लगभग ₹15,000 नगद, एटीएम कार्ड, वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अभिलेख चोरी कर ले गए। साथ ही दूसरे ट्रक चालक का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खागा पर मु0अ0सं0 253/2026, धारा 305 (बी) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खागा के नेतृत्व में खागा पुलिस द्वारा दिनांक 15/16.07.2026 की रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अमाव अंडरपास से आगे प्रयागराज की ओर से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर कार सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रभावी घेराबंदी कर चारों आरोपी प्रयागराज जनपद के पूरामुक्ति थाना क्षेत्र के उमरी बमरौली निवासी मोहम्मद असलम के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ओसामा व थाना के कस्बा निवासी मोहम्मद नफीस के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सुहैब और थाना क्षेत्र के देखी की पुलिया अहमदपुर पावन निवासी मोहम्मद असलम के 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रफीक और जनपद के सराय इनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर हनुमानगंज निवासी नौसाद के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमीर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियो की जामा तलाशी एवं वाहन की तलाशी के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, ₹4, 100/- नगद, 07 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 अदद कीपैड मोबाइल फोन, 10 अदद मोबाइल सिम, 10 अदद सीजर (चाकू) तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद सफेद रंग की अर्टिगा कार बरामद हुई। बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर कोतवाली खागा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/2026 में धारा 317(2), 317(4) एवं 318 (4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। साथ ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किए जाने के संबंध में थाना खागा पर अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0-263/26 धारा 109/3 (5) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share