उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा गाँव के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक के भाई ने ससुरालीजनो पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकरसूलपुर गांव निवासी रामअवध का 30 वर्षीय पुत्र संजय वर्तमान समय में अपनी ससुराल झब्बापुर में रह रहा था। बीती रात रमवां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई अनुज ने बताया कि भाभी रश्मी उसके भाई को राधानगर के झब्बापुर में बने माकान में रहने का दबाव बनाती थी। हालांकि भाई व भाभी के बीच लड़ाई झगड़े होते थे। जिसमे भाभी के मामा और भाई ने जान से मारने की धमकी देते थे। भाई ने आरोप लगाया कि मामा व साले ने अपने चार पांच साथियों के साथ आये और जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे उसका भाई काफी डरा व सहमा था। वहीं म्रतक की पत्नी रश्मी का कहना है कि मेरे मामा व मामी ने शादी में प्लाट दिया था। जिसे देवर अपने नाम कराने के लिय दबाव बनाता था। हमारी शादी 2019 में हुई थी और हम लोग माकान बना कर उसी प्लाट में 2024 से रहे रहे है। पत्नी ने यह भी बताया कि जनवरी में नन्द,नन्दोई व सास ने बच्चे को स्कूल से ले जाकर अपने पास रख लिया था। हालांकि एसपी से शिकायत के बाद महिला थाने से बच्चा मिला है। वही दूसरी तरफ पत्नी का यह भी कहना रहा कि पति अपने गांव गए थे। बीते 4से 5 दिन वही रहे तो किस तरह इन लोगो ने प्रताड़ित किया कि मेरे पति ने जान देदी, हलाकि हत्या की बात में पत्नी ने कहा की कोई परिवार अपने बेटी की मांग क्यो उजड़ेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

