उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिन्दकी नगर में गुरुवार शाम को आस्था और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महाजनी गली स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। शोभायात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ रथ की रस्सी खींची पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल रहा। यात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां अलग-अलग सजाए गए रथों पर निकाली गईं। सबसे मनोहारी दृश्य खजुहा चौराहे पर देखने को मिला जहां गंगा आरती की गई।

दीपों की रोशनी और शंख-घंटों की ध्वनि से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का मार्ग पुलिस चौकी कस्बा बिंदकी से होते हुए मुगल रोड, खजुहा चौराहा, फाटक बाजार, घियाहि गली, किराना गली, बजाजा गली, गांधी चौराहा, ललौली चौराहा और शिव कैलाश मंदिर से होते हुए वापस जगन्नाथ मंदिर पर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह महिलाओं और व्यापारियों द्वारा रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शाम को मौसम ने भी साथ दिया। हल्की वर्षा और ठंडी हवा के बीच डीजे और बैंड की धुनों पर युवा झूमते नजर आए। शोभा यात्रा भ्रमण के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह कस्बा इंचार्ज रामानुज यादव के नेतृत्व में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का आयोजन गोपाल मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार गुप्ता, लक्ष्मीचंद्र ओमर उर्फ मोना, संजय गुप्ता, अनूप अग्रवाल, पदमचंद्र ओमर, स्वाति ओमर, आदर्श चौहान, , पूर्व चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर, सत्यम गुप्ता, रामजी गुप्ता, यश निगम, बृजेश विश्वकर्मा, अज्जू ओमर, राजन श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से नगर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, इसी कामना के साथ यात्रा संपन्न हुई।इसी तरह जहानाबाद,जाफरगंज कटरा और खजुहा कस्बे में भी यात्राओं का आयोजन किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

