उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफगंज थाना क्षेत्र के कोरवल गाँव में घर के अन्दर सो रही सात वर्षीय बालिका को जहरीले साँप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोरवल गांव निवासी श्रीपाल की पुत्री मुस्कान अपने घर में सो रही थी। इसी बीच अन्दर घुसे जहरीले साँप ने उसे काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब परिजनों को हुयी तो परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लाये जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

