उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार” पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा दिनांक 15.07.2026 को मु0अ0सं0 151/2026 धारा 85/80 (2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट की विवेचनामत्क कार्यवाई के दौरान अभियोग से संबंधित थाना क्षेत्र के रहमत दौलतपुर मजरे बेरूई गाँव निवासी स्व० जियालाल के 65 वर्षीय बृजलाल और उसके 26 वर्षीय पुत्र रामदीन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को आज दिनांक 16.07.2026 को आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

