उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मुरारपुर गाँव के समीप खेत में काम करने गये किसान ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार मुरारपुर गांव निवासी स्व0 कल्लू का 45 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार की शाम खेतो में काम करने गया था। तभी संदिग्ध अवस्था में उसने महुए के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

