G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गाँव के समीप स्थित महादेव इण्टर कॉलेज के पास बाइको भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए घायल अवस्था मे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फरीदपुर गाँव निवासी शिव प्रताप का 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इकारी गाँव के समीप स्थित महादेव इण्टर कॉलेज के पास पहुंची। तभी थाना क्षेत्र के बघेला गाँव मिवासी गुड्डु का 25 वर्षीय पुत्र आनन्द बाइक पर सवार होकर सामने से आया और धर्मेंद्र की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे धर्मेंद्र ज़्यादा घायल हो गया तो वही आनन्द मामूली रूप से चोटिल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस के ईएमटी महेंद्र कुमार व पायलेट मनोज कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद आनंद को घर जाने की सलाह देते हुए धर्मेंद्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share