G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव के समीप स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ते समय अधेड़ का पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कूरी गांव निवासी महावीर का 53 वर्षीय पुत्र चन्द प्रकाश जो मौजूदा समय में सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में अपनी बेटी के यहाँ अपना खुद का मकान बनवाकर रह रहा है। आज सुबह वह नीम के पेड़ पर चढ़कर बकरी के लिए पत्ती तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर चले आए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share