उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले सदर कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव के समीप स्थित अपने खेत में धान की फसल लगवा रहे किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव निवासी स्व. बृज लाल का 55 वर्षीय पुत्र भोला गांव के समीप स्थित अपने खेतो में आज धान की फसल लगवा रहा था। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share