G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बेसडी गाँव में बृद्ध महिला अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिस होने पर वह छत से नीचे उतरने लगी और नींद के झोंके में वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेसडी गांव निवासी राज बहादुर की 60 वर्षीय पत्नी जगराना देवी बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी अचानक बारिस होने लगी तो वह नींद के झोंके में उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजनो ने अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share